पाटन,तहसील साहू संघ पाटन के निर्देशन में तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम मटंग में स्थानीय साहू समाज का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ! जिसमें अमित हिरवानी को सर्वसहमति दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुआ!
ज्ञातव्य है की स्थानीय साहू समाज का बैठक साहू सदन में किया गया! बैठक की शुरुवात तैलिक आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की आरती की गईं!
बैठक में अतिथि के रूप में और चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, गरीब दास साहू सचिव परिक्षेत्र साहू संघ तेलीगुंडरा, डूलेश्वर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ तेलीगुंडरा, श्यामलाल साहू, भुवन लाल साहू उपस्थित रहे!
फिर चुनाव प्रक्रिया की शुरुवात की गई जिसमें अमित हिरवानी को अध्यक्ष, परदेशी राम साहू उपाध्यक्ष, प्रेमलता साहू महिला उपाध्यक्ष, तेजेश साहू सचिव, मनोज साहू कोषाध्यक्ष,गौकरण साहू परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि, हीरालाल साहू संगठन सचिव, सोनू साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ, तिजिया बाई सहसचिव महिला,कुलेश्वरी साहू संगठन सचिव महिला, ओमप्रकाश साहू प्रचार सचिव, वीणा साहू प्रचार सचिव महिला,विद्या साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ बनाया गया! इस अवसर में स्थानीय इकाई साहू समाज मटंग के समस्त सदस्य की उपस्थित रहे!
Updated Video




Subscribe to my channel





