आजादी के अमृत महोत्सव में रगे NSS के विद्यार्थी
पनवारी गाँव में घूम-घूम कर ग्रामीणों को तिरंगे की आन, बान, शान से कराया अवगत
आगरा (कय्यूम कुरैशी)। जैसा कि सर्वविदित है कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका आह्वान देश के प्रधान मंत्री द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत दिया गया है, इसी के तहत आगरा जिले के सिकन्दरा स्थित श्री बालमुकुंद आदर्श इंटर कॉलेज में NSS के छात्र छात्राओं ने एक तिरंगा रैली का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से किया।

विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके की।
कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री बालमुकुन्द आदर्श इंटर कॉलेज के राश्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय गीतों पर झूमते हुए तिरंगा रैली निकाली।

भारत माता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को नमन करते हुए, उनके बनाए पग-चिह्नो पर चलने का प्रण लिया, साथ ही राष्ट्र प्रेम को सभी धर्म, मजहब, जाति पांति से बढकर बताया।
उक्त रैली में विद्यार्थियों द्वारा भारत माता के जयकारों से आसपास का सम्पूर्ण वातावरण देश भक्तिमय बन गया।
अन्त में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के घर घर जाकर देश की आन, बान, शान व स्वाभिमान तिरंगे के बारें मे जागरुक किया, साथ ही निवेदन भी किया कि हमारे देश के प्रधान-मंत्री द्वारा हर घर तिरंगा का कार्यक्रम चलाकर राश्ट्रीय पर्व को सामाजिक व धार्मिक पर्व के रूप में मनाने का आह्वान किया है, इसलिए हम सभी को अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाना चाहिये।
कार्यक्रम में एनएसएस के छात्र छात्राओं के साथ श्री बालमुकुन्द आदर्श इंटर कॉलेज, पनवारी के अध्यापकगण भी मौजूद रहे।
Updated Video




Subscribe to my channel






