कलश यात्रा के साथ एकादश दिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

।। कोसी कलां ।।

कलश यात्रा के साथ एकादश दिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ

कस्बा कोसी कलां में एकादश दिवसीय महायज्ञ परायण एवं रामचरित मानस का पाठ शुभारंभ के प्रथम दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से समाजसेवी तरुण सेठ, सीमा रानी, रामहरी यदुवंशी, धर्मवीर अग्रवाल, जगदीश सुपानिया, राधे नारायण भारद्वाज आदि ने श्री राम जी के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।


कलश यात्रा नगर के नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों, हनुमान मंदिर रोड, घंटाघर, बल्देव गंज, भारतमिलाप चौक, मैन बाजार, और सब्जी मंडी आदि मार्गों से होते हुए गांधी चिकित्सालय पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में आचार्य विवेक उपाध्याय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर जल भरवाकर कलश की स्थापना की ।

आचार्य विवेक जी ने लोगों को बताया कि कलश रिद्धि-सिद्धि का प्रतीक है। इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कहा जाता है कि कलश हमारे जीवन के हर क्षण में काम आता है। उन्होंने बताया कि कलश पर नारियल रखा जाता है। जो इस बात की शिक्षा देता है कि परिवार के मुखिया को ऊपर से सख्त और अंदर से मुलायम होना चाहिए।

कलश के ऊपर रखी जाने वाली माला संदेश देती है कि जिस तरह फूल महकता है, उसी प्रकार मनुष्य का जीवन भी दूसरों को सुगंध देने वाला होना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे।


रिपोर्टर– विष्णु कुमार।
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों लिए सम्पर्क करें।
मो.न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply