सांसद खेल स्पर्धा के के विजेताओं को मिलेंगे पच्चीस हज़ार रुपए के ईनाम

*सांसद खेल स्पर्धा के के विजेताओं को मिलेंगे पच्चीस हज़ार रुपए के ईनाम*

*प्रतिभागी 17 जनवरी शाम पांच बजे तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन*

आगरा : आगरा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा की तैयारी जोरो से चल रही है। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के आवास पर आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि 19 जनवरी को होने वाली ऐतिहासिक रन फॉर जी-20 के लिए धावक अपना रजिस्ट्रेशन अब 17 जनवरी की शाम 5 बजे तक

एकलव्य करा सकते हैं। दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को पच्चीस हज़ार रुपए की नगद राशि ईनाम में दी जाएगी। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी को नि:शुल्क टी-शर्ट दी जाएगी। कार्यक्रम संयोजक राहुल पालीवाल ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति की ओर से ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है। सांसद खेल स्पर्धा के प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से प्रमाण-पत्र, ट्रैक शूट, मैडल के साथ आहार की व्यवस्था की गयी है।

 

*ऑनलाइन भी कर सकते है रजिस्ट्रेशन*

रजिस्ट्रेशन फार्म भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय जयपुर हॉउस, मून टीवी कार्यालय मानस नगर, सी टीवी कार्यालय मारुती स्टेट, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर, ब्लॉक एत्मादपुर, ब्लॉक खंदौली, मधु-सत्य ईइनटी श्री टाकीज के सामने, राजेश्वर फिलिंग स्टेशन राजपुर चुंगी शमसाबाद रोड, शहीद हरेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन पथौली, महादेव फिलिंग स्टेशन सहारा फतेहपुर सीकरी रोड, नेशनल हाईवे फिलिंग स्टेशन सिकंदरा, किशोर ब्रदर फिलिंग स्टेशन सेवला, गिर्राज एजेंसी फिलिंग स्टेशन रामबाग चौराहा, हिंदुस्तान ऑटोवेज फिलिंग स्टेशन नुनिहाई, सत्या ऑटोमोबाइल्स फिलिंग स्टेशन नेहरू नगर आगरा पर उपलब्ध हैं। साथ ही ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के लिए www.sansadkhelspardha.in पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply