संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय ने किया,स्नातक-परास्नातक, छात्राओं की डिग्री वितरण समारोह।

आगरा:29 जनवरी,संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय शिवपुरी,बल्केश्वर में स्नातक/ परास्नातक की छात्राओं की उपाधि वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भवेंद्र जी (विभाग संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगरा),विशिष्ट अतिथि श्री पौरूष जी, महाविद्यालय सचिव श्री मनमोहन चावला व निदेशक श्री रवि चावला, प्राचार्या डॉ० मोहिनी तिवारी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
महाविद्यालय सचिव द्वारा मुख्य अतिथि को माला, पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया व छात्राओं के समक्ष उनका परिचय भी दिया गया।
महाविद्यालय सचिव व प्राचार्या द्वारा उपाधि प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं, व उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की ।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को स्वर्णिम भविष्य के लिए ढेर सारी बधाइयां दी और संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि यहां से पासआउट होने वाली छात्राएं अपने जीवन में नित नई ऊंचाइयों को छुएगीं और अपना,अपने परिवार का, महाविद्यालय का,और देश का नाम रोशन करेंगीं। ये देश के नव-निर्माण में अपना सहयोग देंगीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० पिंकी वर्मा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डॉ.मोहिनी तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रवक्ताओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
Updated Video




Subscribe to my channel






