बहराइच * थानाध्यक्ष जरवल रोड सहित चार पर केस दर्ज *मनोज त्रिपाठी .

थाना जरवल रोड़ क्षेत्र के ग्राम बम्भौरा निवासिनी सुनीता पत्नी फूलचंद ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पर अर्जी दाखिल करते हुए आरोप लगाया है कि 25 वर्षों से गाटा संख्या 260 पर सपरिवार निवास करती चली आ रही है उसके बगल में गन्ना सोसाइटी स्थित है सोसाइटी वाले जबरन उसके मकान को उजाडकर सोसाइटी में शामिल करना चाहते हैं, मकान के खसरा खतौनी जिला स्तर के अधिकारियों तथा तहसील स्तर से लेकर अपने इस समस्या के निस्तारण के लिए दर -बदर भटकती रही कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही पैमाइश हुई तब प्रार्थनी ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया जिला अधिकारी को नोटिस जारी हुआ जो विचाराधीन है, गन्ना सहकारी समिति के सचिव दीपक कुमार लिपिक अवधेश कुमार और 2 लोगों ने जबरन मकान खाली करने को कहा कि बाउंड्री वाल बनाना है इस धमकी के साथ घर में घुसकर सारा समान तोड़फोड़ कर बाहर फेकने के साथ सिपाही प्रताप सिंह द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा पीटा गया जब इस संबंध में प्रार्थिनी ने थानाध्यक्ष राजेश राजेश कुमार सिंह से आपबीती अपनी बात पति के साथ थाना जाकर शिकायत की तो उसके पति को मारते पीटते हुए चालान करने के पहले दस हजार रुपए ले लिए यह आरोप प्रार्थिनी ने थानाध्यक्ष जरवल रोड पर लगाए हैं इसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक कैसरगंज करेंगे , इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने इन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया है , मजिस्ट्रेट के आदेश पर सचिव दीपक वर्मा , लिपिक अवधेश कुमार , सिपाही प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पर धारा 323 ,504 ,506 ,452, 427 , व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व 13 में मुकदमा दर्ज हुआ है। मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच ,

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply