बाराबंकी * जीजा – साली के प्रेम प्रसंग अटूट. परिवार के तानों से तंग हो दोनों ने मौत को लगाया गले *मनोज त्रिपाठी.

जब एक-दूसरे के नहीं हो पाए जीजा और साली तो मौत को लगाया गले..बाराबंकी जिले के
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को जीजा और साली ने खुदखुशी कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और जब उन्हें लगा की समाज और परिवार वाले उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे तो उन्होंने मौत को गले लगा लिया. बुधवार को खेत में एक पेड़ के पास दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के सुर्जनपुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र धनीराम की शादी पास ही के एक गांव से हुई थी. संतोष कुमार के दो बच्चे भी हैं. मृतक संतोष कुमार के भाई प्रेमचन्द्र ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसके भाई संतोष का अपनी साली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर घर में कलह रहती थी. संतोष की पत्नी और उसके घरवाले लगातार इसका विरोध करते थे. संतोष की साली के घरवाले भी इससे नाराज थे।
भाई प्रेमचन्द्र ने बताया कि तीन चार दिन पहले संतोष घर से गायब हो गया था. बुधवार को सुबह सुर्जनपुर गांव के किनारे राजेश वर्मा के खेत में दोनों के शव मिले हैं. साथ ही वहीं, पर एक मोटरसाइकिल भी पड़ी थी. अचानक इस खबर की जानकारी के बाद गांव के लोगों की भीड़ लग गई. मौके पर पहुंचे भाई प्रेमचन्द्र ने शवों की शिनाख्त की. शव की शिनाख्त गांव के संतोष और उसकी साली के रूप में हुई. इसके बाद फतेहपुर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
एसओ फतेहपुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों जीजा-साली थे. दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने आत्महत्या कर ली है. मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।मनोज त्रिपाठी 8081466787.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply