गैस सिलेंडर फटा, परिवार झुलसा

रसोई में खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप निकलने के कारण लगी आग

आधा दर्जन झुलसे दो की हालत गंभीर

फतेहपुर सीकरी: सोमवार सुबह रसोई में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर का पाइप निकलने के कारण लगी आग मैं आधा दर्जन लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार हेतु भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वही एक महिला समेत दो की हालत नाजुक बताई गई है।
जानकारी के अनुसार विकास खंड के गांव जाजऊ निवासी नौरंगीलाल का परिवार रविवार शाम को ही लड़की की शादी करके घर वापस लौटा था। घर में रिश्तेदार मौजूद थे सोमवार सुबह घर की महिलाएं सभी रिश्तेदारों के लिए खाना बनाने में जुटी हुई थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप अचानक निकल गया जिस कारण रसोई में आग लग गई। जिसमे गोपाल पुत्र राजेंद्र, ममता पुत्री नौरंगीलाल, राज कुमारी पुत्री नौरंगीलाल, श्रीमती पत्नी चंद्रपाल, शीतल पत्नी नौरंगीलाल ,बबीता, काव्या और दिव्यांशी आग में झुलस गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार हेतु सीएससी पर लाया गया जहां से गंभीर रूप से झुलसे गोपाल, ममता, राजकुमारी और श्रीमती को भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां गोपाल और ममता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

संवाददाता: अब्दुल कदीर

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

*तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*   सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन…

खाटू श्याम मंदिर मे फाल्गुन लक्खी मेला 2026 का भव्य शुभारम्भ

सीकर (राजस्थान)। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक खाटू नगरी एक बार फिर “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंज उठी है। खाटू श्याम…

Leave a Reply