मां भारती के वीर सपूत महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा समारोह का आयोजन नगर एत्मादपुर में 28 मई को बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है

बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी 28 को महाराणा प्रताप स्वाभिमान शोभायात्रा.. मां भारती के वीर सपूत महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा समारोह का आयोजन नगर एत्मादपुर में 28 मई को बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है जिसकी तैयारियों के लिए आयोजन समिति द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है तथा आमंत्रित किया जा रहा है

एवं निवेदन किया जा रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग ले और कार्यक्रम को सफल बनाएं इस दौरान क्षेत्र के लगभग ढाई सौ से अधिक गांवों का दौरा आयोजन समिति द्वारा किया गया है

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि 20000 से अधिक की संख्या में महाराणा प्रताप को जानने तथा मानने वाले लोग एकत्रित होंगे और एकीकरण का परिचय देंगे,

आयोजन समिति द्वारा सभी लोगों से निवेदन किया जा रहा है कि 28 मई समय 3:00 बजे विनायक मैरिज होम पर एकत्रित होकर स्वाभिमान शोभायात्रा में भाग ले, आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के मुख्य गांव चावली बांस अदोल, घड़ी पृथ्वी, घड़ी बच्ची, नगला प्रेम, घड़ी भैंस, रूपधनू, बांधनू, आवलखेड़ा, तेहिया, बरहन, खेडी, आहरन, सवाई, संपत्ति घड़ी, कुबेरपुर, भागूपुर, गढ़ी रामी, चौगान नगला अडू, गुतलासिन, छलेसर, बहरामपुर मुड़ी जहांगीरपुर हसनपुर नादऊ, उस्मानपुर, ऊंचा, मितावली, रसूलपुर, सुरहरा , एत्मादपुर, आगरा आदि गांवों का द्वारा किया गया है आमंत्रण पत्र देने वालों में मुख्य रूप से समिति के संयोजक अंशुमन ठाकुर, अध्यक्ष मुकेश सिसोदिया जी, महामंत्री श्याम सोलंकी, मंत्री कन्हैया सोलंकी, टिंकू पुंडीर, चरण सिंह नेताजी, शीलू सिकरवार, भोला ठाकुर, भूरा ठाकुर, योगेश ठाकुर, विकास आदि सम्मानित सम्मानित समिति के पदाधिकारी एवं सहयोगी लगातार भ्रमण कर रहे हैं तथा आमंत्रित कर रहे हैं/

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिवाली की मिठास सेहत पर न पड़े भारी, मिठाइयों के अधिक सेवन से बढ़ सकता है ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का खतरा

    अर्जुन रौतेला आगरा। दीपावली का त्योहार मिठाइयों, पकवानों और पारिवारिक खुशियों के बिना अधूरा माना जाता है, लेकिन त्योहारों के दौरान बढ़ता मीठे और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य…

    दिवाली के बाद प्रदूषण का बढ़ता प्रकोप, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

    अर्जुन रौतेला (नई दिल्ली) । दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आता है, लेकिन त्योहार के बाद दिल्ली-NCR सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य…

    Leave a Reply