उ.प्र.लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा.सुनील जैन,बने’अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय’ के कुलपति।

आगरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष,शिक्षाविद डॉ. सुनील जैन को अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय,आगरा का कुलपति नियुक्त किया गया है।

प्रो.जैन का कार्यकाल अगले तीन वर्षों तक रहेगा। वे पूर्व में आगरा कालेज में प्राणी विज्ञान विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष और आगरा विश्वविद्यालय में कुलपति प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।

उनकी छवि ईमानदार व कुशल प्रशासक के रूप में जानी जाती है। डा.जैन आगरा कालेज के प्रानुशासक भी रहे हैं।

उन्हें अनेक अवार्ड से सम्मानित किया गया है,जिनमें वर्ष 1989 में केन्द्र सरकार से मिला ‘युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’शामिल है।

उनके अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर 41 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। प्राणी विज्ञान में 22 शोधार्थियों ने उनके निर्देशन में पी.एच.डी. प्राप्त की है।

उनके कुलपति बनाने पर लोगों,शिक्षा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी को विश्वास है कि जैसा विश्वविद्यालय का नाम है हेरिटेज,डॉ.जैन का कार्यकाल भी बेहतर,ऐतिहासिक होगा। विश्वविद्यालय नित नई ऊचाईयों छुएगा।

प्रोफ़ेसर जैन ने मीडिया को बताया कि विश्वविद्यालय के अंदर नई शिक्षा नीति के अंतर्गत अनुशासन एवं पठन-पाठन पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा,जिससे छात्र- छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं रोज़गार परक कार्यक्रम मिल सके।

इस वर्ष विश्वविद्यालय में विज्ञान,कला, कृषि,प्रबंधन,मार्केटिंग एवं होटल मैनेजमेंट आदि में स्नातक तथा परास्नातक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। हमारी आगामी सत्र में इंजीनियरिंग तथा मैडीकल की पढ़ाई शुरू करने की योजना है। जिसे अमल में लाने के लिए,कार्ययोजना पर मंथन चल रहा है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किसान की बेटी संघर्ष से सफलता तक

    फतेहपुर सीकरी के ग्राम  की खुशबू ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधन कभी आड़े नहीं आते। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की कुछ मुख्य बातें: शानदार…

    12 राज्यों में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी,डिग्री नौकरी,पढ़ाई के लिए मान्य नहीं

    दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 12 राज्यों में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी, UGC ने विश्वविद्यालय के नामों की लिस्ट की जारी UGC ने देश के 32 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित कर…

    Leave a Reply