सम्मान मेधाओं का 2023 का आयोजन: 90 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

जीवन में परिश्रम का नहीं होता कोई विकल्प : कुलपति

*सम्मान मेधाओं का 2023 का आयोजन: 90 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान*

मैडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मान, अभिभावक रहे उपस्थित

आगरा। जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। शिक्षा से आप जीवन की सभी चुनौतियों का सामना कर सकेंगे, अगर आपने ये सोच लिया कि अब तो 99 प्रतिशत आ गए अब मेहनत करने की जरूरत नहीं तो आपको मुश्किल होगी। अपने मार्ग से कभी भटके नही। सफलता को अपना हथियार बनाएं। ये कहना था ग्वालियर रोड स्थित रावत पैलेस में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएस राणा का। जाट क्षत्रिय वीरांगना सभा की ओर से सम्मान मेधाओं का-2023 कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएस राणा, अति विशिष्ट अतिथि कु. नरवीर सिंह तेवतिया, एड. कु. शैलराज सिंह विशिष्ट अतिथि डॉ. रविंद्र कुमार तेवतिया, डॉ. सुमन चाहर और सभा की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने किया।

 

कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. वीरपाल सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी कल के भविष्य निर्माता है। मुकाम हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है। बच्चों की सफलता में माता-पिता एवं गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

जाट क्षत्रिय वीरांगना सभा की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि मेधावी बच्चे आगरा जनपद का गौरव हैं। समारोह में सत्र 2022-23 के विभिन्न बोर्ड के हाईस्कुल, इण्टर के मेधावी छात्र-छात्राओं सहित नीट, आईआईटी, एनडीए और राष्ट्रिय स्तर पर खेलो में चयनित 90 बच्चो को पुरस्कृत किया गया। ये बच्चे आगे अपने परिवार और शहर का नाम नई ऊंचाई पर ले जायेंगे।

 

ग्रेटर नोएडा से आए शिक्षाविद डॉ रवींद्र तेवतीया और डॉ. सुमन चाहर ने छात्रों को कैरियर काउंसलिंग दी व विदेश में उच्च शिक्षा हेतु विकल्पों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। कु. नरवीर सिंह तेवतिया और एड. कु. शैलराज सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे एक अंकुरित बीज की तरह है। अपने लक्ष्य का निर्धारण कर पाने का प्रयास करें। अपने छोटे भाई-बहनों को प्रेरित करते रहें। सपने हमेशा बढ़ा देखे और उन्हें पूरा करने के लिए जी जान लगा दे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन करते हुए डॉ नीतू चौधरी व सुखबीर सिंह चाहर ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर महामंत्री अनीता चौधरी, मनीषा सिंह कोषाध्यक्ष, निधि चौधरी, संगीता चाहर, सुनीता चौधरी, विनीता चौधरी, रेनू नौहवार, कृष्ण चौधरी, रानी सिंह, अनीता चाहर, सीमा चाहर, अल्पना चौधरी, मोनिका फौजदार, रीना सिंह, पुष्पा चौधरी आदि मौजूद रहे।

बच्चो में दिखा कुछ कर गुजरने का जज्बा

सम्मान पाकर आत्मविश्वास से लबरेज मेधावियों के चेहरे पर आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था। समारोह में पुरस्कृत मेधावियों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। बच्चो को सम्मानित होते देख अभिवावक भी प्रसन्न दिखे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Editor In Chief TN NEWS 24

    बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

    Related Posts

    आगरा के विद्यालय में छात्रों के जीवन से खिलवाड़, बूंद-बूंद पानी को तरस रहा प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी महाराम

    विद्यालय में छात्रों के जीवन से खिलवाड़, बूंद-बूंद पानी को तरस रहा प्राथमिक विद्यालय आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के विकासखंड एत्मादपुर अंतर्गत गांव गढ़ी महाराम स्थित प्राथमिक विद्यालय…

    किरावली मे भाजपाई ने निकाली एकता पदयात्रा बड़ी संख्या मे लोग हुए यात्रा मे शामिल

    आज उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा अंतर्गत तहसील किरावली से क़स्बा अछनेरा तक भाजपा द्वारा  विशाल एकता पदयात्रा निकाली गई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के…

    Leave a Reply