पति ने रोकी पत्नी की पढ़ाई, हमें नहीं बनना आलोक मौर्य

प्रयागराज में खुशबू नाम की महिला BPPSC की तैयारी कर रही थीं। पति SDM ज्योति मौर्य का हवाला देकर वापस बुला लिया। बोला कि मैं तुम्हें ज्योति मौर्य नहीं बनने दूंगा। पत्नी पुलिस से गुहार लगाई है।

पति ने पढ़ाई का खर्च देने से किया इनकार

बिहारी के बक्सर की रहने वाली खुशबू प्रयागराज में BPPSC की तैयारी कर रहीं थी। पति पिंटू कुमार सिंह ने वापस बुला लिया। पिंटू ने पढ़ाई का खर्च देने से मना कर दिया। खुश्बू मुरार थाने पहंची। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने इस वजह से इनकार कर दिया कि कहीं तुम भी ज्योति मौर्य की तरह बेवफा न हो जाओ। खुशबू ने कहा, “मैं प्रयागराज में रह कर पढ़ाई करती थी, लेकिन मेरे पति ने मुझे पैसा देने से इनकार कर दिया है। हर कोई ज्योति मौर्य नहीं हो सकता, इसीलिए मैं थाने पर आई हूं।”

प्रयागराज में BPPSC की कर रही थी तैयारी

चौगाई गांव के रहने वाले पिंटू कुमार सिंह की शादी साल 2010 में हुई थी। पिंटू अपनी पत्नी खुशबू को प्रयागराज में रखकर BPPSC की तैयारी करा रहा था। पिछले दिनों SDM ज्योति मौर्य केस ने ऐसा तूल पकड़ा कि पिंटू ने अपनी पत्नी को वापस बुला लिया।

SDM ज्योति मौर्य के केस से आहत हैं पिंटू

पति पिंटू सिंह ने कहा , “मैं SDM ज्योति मौर्य केस से काफी आहत हूं। मैं अपनी पूरी क्षमता से पत्नी को पढ़ाने के लिए प्रयागराज भेजा था। अब मैं पत्नी को नहीं पढ़ा सकता। पत्नी को पढ़ना है तो पढ़े, लेकिन मैं पैसा नहीं दे सकता हूं।”

क्या है SDM ज्योति मौर्य केस?

यूपी के बरेली के सेमेखेड़ा में शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात ज्योति मौर्य और प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आलोक मौर्य के बीच विवाद की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ज्योति ने पति आलोक मौर्य और उनके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, आलोक का आरोप है कि ज्योति ने उनकी हत्या की साजिश रची है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply