*आगरा आकाशवाणी केंद्र पर पावस गोष्ठी में बही कविता की रसधार..*

 

*आगरा आकाशवाणी केंद्र पर पावस गोष्ठी में बही कविता की रसधार..*

आगरा। आकाशवाणी के आगरा केंद्र पर शुक्रवार को पावस ऋतु को ध्यान में रखकर पावस गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार डॉ. सोम ठाकुर ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए इस पावस गीत से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया-
” भीगी है अमरित में रात झमाझम।
वर्षा जल नहीं रहा धरती पर थम।
तप तप कर गर्म हुए घबराए दिन।
सहे नहीं जाते अब दिन के पल छिन।
ऋतुओं का कैसा है सुंदर संगम..”
डॉ. मंजू लता शर्मा ने इन पंक्तियों से सबका दिल छू लिया-
” अब हाथों की मेहंदी बालों में आ गई है।
चेहरे की सलवट गालों पर छा गई है।
आँखों में आज भी सावन है।
दादी माँ होकर भी फिर बिटिया बन जाने का मन है..”
एटा से पधारे वरिष्ठ कवि उमाकांत शर्मा ने बारिश रूपी नायिका को इस तरह नेह-निमंत्रण भेजा कि सब वाह-वाह कर उठे-
” बरसों से यह प्यासा चातक आस लगाए बैठा है।
पर शशि अपनी सुधा छिपाए बदली में जा बैठा है।
‘सुमन’ पुकारे आलिंगन को, भ्रमर नहीं कतराओ तुम।
भूले-भटके इस जीवन की राहों में मिल जाओ तुम..”
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से सम्मानित गीतकार कुमार ललित के इन दोहों को सबकी सराहना मिली-
” धरती जब होने लगी, गर्मी से भयभीत।
आसमान गाने लगा, बारिश के नवगीत।।
जग समझे बारिश जिसे, है आँखों का नीर।
बस्ती-बस्ती घूमता, बादल लेकर पीर।।
बारिश में फिर आ गया, वक्त पुराना याद।
घंटों छत पर भीगना, आँखों से संवाद..”
पावस गोष्ठी का निर्देशन आगरा आकाशवाणी केंद्र के निदेशक नीरज जैन, संयोजन श्रीकृष्ण शर्मा, सहयोग सूर्य प्रकाश और संचालन डॉ. मंजू लता शर्मा ने किया।
निदेशक नीरज जैन ने बताया कि इस गोष्ठी का प्रसारण 13 जुलाई, गुरुवार को रात 10:00 बजे आकाशवाणी के आगरा केंद्र से किया जाएगा। काव्य-रसिक श्रोता रेडियो सेट के अलावा अपने मोबाइल फोन पर भी गूगल प्ले स्टोर से newsonair एप डाउनलोड करके इस गोष्ठी का आनंद ले सकते हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply