बहराइच * नानपारा विधायक व जिलाधिकारी ने जनसंख्या काबू हो पर जन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना *मनोज त्रिपाठी.

आज विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक जनपद में आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान जनसंख्या नियन्त्रण हेतु जनसामान्य में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर जन-जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया, जागरूकता वाहन पखवाड़ा अवधि में जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को जनसंख्या स्थिरता के लिए जागरूक करेंगे तथा विभागीय प्रचार सामग्री का वितरण भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, डीपीएम सरजू खान, डीएचइआईओ बृजेश सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तेजवापुर अभिषेक अग्निहोत्री सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह ने कहा है कि विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि बालार्क चिकित्सालय परिसर में मोबियस फाउण्डेशन की ओर शिविर आयोजित किया गया है और जनसंख्या नियन्त्रण पखवाड़ा अन्तर्गत परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आशा, ए.एन.एम., आशा संगिनी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ। बहराइच 8081466787.।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के रेल्वे स्टेशन विस्तार में एक २१ साल की युवती ने रेल्वे पटरी पर कूद कर कर ली आत्महत्या

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत रेल्वे स्टेशन विस्तार में प्रेम संबंध टूटने के कारण एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। 21 वर्षीय युवती का…

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कचरे के ढेर से महिला की लाश मिली हत्या कर लाश फेंकने की आशंका, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की।

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अमरोली क्षेत्र में स्थित कोसाड आवास योजना में आज (11 मार्च) एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।…

    Leave a Reply