आगरा चोरों की कारस्तानी ने वाहन स्वामी की खुशियों पर फेरा पानी, कागजों में खत्म हो गया कार का रिकार्ड

उत्तर प्रदेश के आगरा में कार चोरी होने के तीन माह बाद पुलिस ने बरामद कर ली। वाहन स्वामी का चेहरा खुशी से खिल उठा। कार की सीट, कवर और अन्य सामान से पहचान भी कर ली गई। पुलिस ने न्यायालय से कार को वाहन स्वामी के हवाले कर दिया। चोरी के बाद कार मिलने की खुशी कुछ दिन रही। वाहन स्वामी ने कार का बोनट खोलकर देखा तो इंजन और चेसिस नंबर बदला हुआ मिला। संभागीय परिवहन विभाग में संपर्क किया तो कोई भी सहायता करने से मना कर दिया गया।
यह घटना बोदला निवासी प्रेमवीर सिंह के साथ हुई है। उनकी कार दिल्ली से चोरी हो गई थी। तीन माह बाद द्वारका दिल्ली से कार पुलिस ने खोज ली। वाहन स्वामी को पहचान के लिए बुलाया गया। सीट, कवर और अन्य सामान को देखकर मालिक ने कार पहचान ली। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के माध्यम से कार स्वामी को सौंप दी।
अब यहां से कहानी मोड़ लेती है। कार स्वामी खुशी के साथ आगरा आ जाता है। यहां पर कार का इंजन की जांच कराने पर जानकारी मिली कि इंजन बदल दिया गया है। चेसिस नंबर भी दूसरे लगा दिया गया है। चोरों की यह कारस्तानी देख कार स्वामी ने अपना माथा पकड़ लिया।
संभागीय परिवहन विभाग में कार के कागज लेकर प्राविधिक निरीक्षक (प्रशासन) उमेश कटियार के पास आया। उन्होंने बताया कि बिना इंजन और चेसिस नंबर के कार का रिकार्ड नहीं माना जा सकता है क्योंकि रजिस्ट्रेशन पर इन नंबर से कार की पहचान होती है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply