गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा पत्र // पत्र में लिखा कि दो दिन पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा हवाला के माध्यम से आंगड़िया पेढ़ी से दिल्ली से सूरत भेजी गई रकम के मामले में सूरत क्राइम ब्रांच द्वारा जिस प्रकार जांच शुरू की गई है, उसी प्रकार मेसर्स विष्णु कांती एंड कंपनी नामक आंगड़िया पेढ़ी के लेन-देन की भी गहन जांच कराई जाए, ऐसी मांग की जाती है।

उक्त पेढ़ी पर गंभीर आरोप हैं कि यह चरस तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के करोड़ों रुपए हवाला के जरिए स्थानांतरित कर चुकी है। इन अपराधों की जांच का सिलसिला अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्थित इस पेढ़ी के कार्यालय तक पहुंच चुका था, जिसके तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिसंबर 2024 में छापेमारी कर लगभग 11 करोड़ रुपये की बड़ी राशि जब्त की गई थी।

यह भी अत्यंत गंभीर मामला है कि पेढ़ी के एक भागीदार द्वारा ED द्वारा जब्त की गई राशि को गैरकानूनी तरीके से वापस प्राप्त करने तथा जांच में जब्त मोबाइल फोन के स्थान पर नए मोबाइल खरीदकर बदलने के प्रयास किए गए, जिसके बिल भी उपलब्ध हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि उक्त भागीदार द्वारा अपने ऊपर लिए गए करोड़ों रुपये (जिसके दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध हैं) वापस न चुकाने और गैरकानूनी तरीके से रकम वापस पाने के लिए किए गए खर्च की भरपाई हेतु अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में आवेदन देकर संबंधित लोगों को दबाव में लेने का प्रयास किया गया। यहां तक कि यह भी कहा गया कि यदि लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि वापस मिलती है तो उसमें से 10 प्रतिशत हिस्सा “साहब” को देने की बात रिकॉर्डिंग में सामने आई है।

साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि जिन लोगों ने संबंधित व्यक्तियों के घर जाकर दबाव बनाया, वे वास्तव में क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी थे या नहीं, क्योंकि उपलब्ध वीडियो फुटेज में उनका व्यवहार पुलिसकर्मियों से भिन्न प्रतीत होता है। इस संबंध में दिनांक 21/01/2026 को शहर पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत भी की गई है।

उक्त आंगड़िया पेढ़ी की पूरे देश में कई शाखाएं हैं, जिनके माध्यम से प्रतिदिन करोड़ों रुपये का हवाला लेन-देन होने की आशंका है। यदि इस मामले की व्यापक जांच की जाए तो एक बड़े हवाला रैकेट का खुलासा हो सकता है।

अतः मेसर्स विष्णु कांती एंड कंपनी की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की विनम्र मांग की जाती है।

मैं बिना प्रमाण के कोई बात नहीं करता। आवश्यक होने पर प्रस्तुत साक्ष्यों के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलने हेतु समय देने की कृपा करें। इस संबंध में आपके PA/PS को निर्देशित करने का कष्ट करें।

अतुल दवे

(सामाजिक कार्यकर्ता, अहमदाबाद)

मो.: 81609 98177

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply