आपस क्रिएटर के अंतर्गत सिंबोजिया स्कूल में हुआ निशानेबाजी प्रतियोगिता निमंत्रण पत्र का विमोचन

  1.  

    एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (अप्सा) छात्रों एवं शिक्षकों के शैक्षणिक विकास व लाभ हेतु समान रूप से पहल करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहती है। अप्सा की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी और शहर के सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विभिन्न 56 विद्यालय इसके सदस्य हैं। भारतवर्ष में यह अकेली ऐसी संस्था है, जिसके द्वारा अनेक गतिविधियों का संचालन एक साथ विशाल स्तर पर किया जाता है।

    इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार, 26 अगस्त, 2023 को सिम्बाॅयज़िया स्कूल, शाहगंज, आगरा में *अप्सा फिएस्टा 2023 के अंतर्गत निशानेबाजी (शूटिंग) प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया।

    प्रतियोगिता दो श्रेणियों (प्रथम वर्ग-14 वर्ष तथा द्वितीय वर्ग-18 वर्ष तक) में आयोजित की गई, जिसमें *दिल्ली पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल, सेंट एंड्रयूज स्कूल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, सिंबोज़िया स्कूल, सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल और गायत्री पब्लिक स्कूल* के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    प्रतियोगिता में *निर्णायक मंडल के रूप में आलोक वैष्णव, मयंक पाठक, भावना चौधरी और रिद्धिमा पाठक व प्राची कुशवाह* उपस्थित थीं।

    *मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट आगरा, श्री आनंद कुमार जी* ने छात्रों के साहस व आत्मविश्वास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे ही बच्चे हमारे भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं।

    *विशिष्ट अतिथि ए.सी.पी. ट्रैफिक पुलिस, सैयद अरीब अहमद जी* ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से बच्चों को विश्व में अपने शहर व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

    *अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता* ने बताया कि अप्सा फिएस्टा को दो वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें अगस्त से लेकर जनवरी तक खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 25 विद्यालयों में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त *10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक साहित्यिक और सांस्कृतिक सप्ताह* 22 विद्यालयों में मनाया जाएगा। इस वर्ष फिएस्टा में *ट्रैक एंड फील्ड* को भी सम्मिलित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष 5000 से अधिक छात्र इस फिएस्टा में हिस्सा लेंगे।

    इस अवसर पर *अप्सा के उपाध्यक्ष व विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जी. एस. राना* ने समस्त छात्रों, शिक्षकों व अतिथिगण का आभार प्रकट किया एवं बताया कि आज की निशानेबाजी स्पर्धा का आयोजन एक नवनिर्मित कक्ष में किया गया है, जिसका अनावरण भी आज ही हुआ है।

    इस अवसर पर कार्यक्रम में अप्सा के उपसचिव व समन्वयक टी. एस. राना, डॉ. अनीता राणा,
    कर्नल अपूर्व त्यागी, व कार्यकारिणी सदस्य मनीष एवं अशोक चौबे उपस्थित रहे।

    8

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply