BJP:– जन आशीर्वाद यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से शुरू

BJP:– जन आशीर्वाद यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। यात्रा में कोई केंद्रीय स्तर का नेता शामिल नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ही शहरवासियों का अभिवादन करने हुए चल रहे है।

 

शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा में कहा जन आशीर्वाद यात्रा में कहा कि यात्रा को जनता का जनता का समर्थन मिल रहा है। मेरे लिए प्रदेश की जनता परिवार के समान है।

 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हिस्से जनता का आक्रोश है। उन्होंने कन्यादान योजना, संबल सहित कई योजनाएं बंद कर दी। इसे लेकर जनता कांग्रेस से नाराज है। कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। यह मध्य प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी।

 

विमानतल पर उनकी आगवानी विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, जयपाल सिंह चावड़ा ने की। इसके बाद वे कार से राऊ पहुंचे और एक वाहन पर सवार हुए। इसके बाद यात्रा चार नंबर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी।

यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो घंटे रुकेगी। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा रात को पहुंचेगी और यहां यात्रा का समापन होगा। इंदौर में यात्रा कुल 12 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नुक्कड़ सभाएं भी लेंगे। यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए सैकड़ों मंच लगाए गए है। दो विधानसभा क्षेत्रों में कुछ कार्यकर्ता टिकट मांग रहे दावेदारों के विरोध की तैयारी कर चुके है। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के विरोध भी यात्रा के दौरान किया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न

    महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन   मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न दै. मुंबई हलचल के संपादक…

    जवा में तहसीलदार की अनदेखी से कब्जा बरकरार

    Leave a Reply