जवा में तहसीलदार की अनदेखी से कब्जा बरकरार

कब्जाधारियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

रीवा जिले के जवा जनपद स्थित हरदौली गांव के निवासी कोदू लाल प्रजापति की जमीन पर कब्जा हटाने का न्यायालय का आदेश मिलने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित का आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन उनकी मदद करने के बजाय कब्जाधारियों का समर्थन कर रहे हैं।

कोदू लाल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी से अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने उनकी सुनवाई नहीं की। कब्जाधारियों ने मौके पर घर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

पीड़ित ने स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां भी उनकी समस्या को नजरअंदाज कर दिया गया। थक-हार कर उन्होंने प्रधानमंत्री, जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को रजिस्ट्री के माध्यम से आवेदन भेजा है, जिसकी जांच चल रही है।
सीएम हेल्पलाइन पर भी निराशा

कोदू लाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर 4 से 6 बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार पटवारी द्वारा गलत प्रतिवेदन लगाकर शिकायत बंद कर दी गई। मंगलवार को उन्होंने नई शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पीड़ित की मांग

जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग।

दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की अपील।

शासन और प्रशासन में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई की मांग।

इस मामले में पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि आम लोगों का भरोसा शासन प्रशासन पर टिका रहे।

रिपोर्टर

प्रशांत शुक्ल

7509655674

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    नहीं रहे देश के सबसे बुजुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बदी आज़मी

    _निज़ामाबाद से कई बार रहे विधायक, मेदांता लखनऊ में ली अंतिम सांस_ आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Leave a Reply