पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में तत्काल बनेंगे पासपोर्ट नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के 13 जिलों के लोगों को तत्‍काल पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्‍वाइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा, अब उन्‍हें तुरंत अप्‍वाइंटमेंट मिल सकेगा. विदेश मंत्रालय के निर्देश के बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में तत्काल श्रेणी के पासपोर्ट की संख्‍या बढ़ा दी गयी है, जिससे तत्‍काल आवेदन करने वालों को राहत मिलेगी.

गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के 13 जिलों के पासपोर्ट बनते हैं. यहां पर तत्‍काल पासपोर्ट के लिए भी काफी संख्‍या में लोग आवेदन करते हैं.क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रेम सिंह के अनुसार अभी तक यहां पर तत्‍काल श्रेणी के लिए रोजाना 250 अप्‍वाइंटमेंट मिलते थे. यह संख्‍या रोजाना तत्‍काल अप्‍वाइंटमेंट लेने वालों की संख्‍या को देखते हुए कम थी. इस वजह से अप्‍वाइंटमेंट की संख्‍या बढ़ा दी गयी है. अब रोजाना 415 अप्‍वाइंटमेंट दिए जाएंगे. जिससे तत्‍काल वालों को अप्‍वाइंटमेंट के लिए इंतजार नहीं करना पड़े.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मालती कुशवाह ने की एक्सपोजर विजिट “पिंक सिटी रिक्शा” जयपुर

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। नमस्कार दोस्तों आजका हमारा लेख है आगरा की मालती कुशवाह के ऊपर जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को जाना और काम किया। सारी कहानी मालती कुशवाह की जुबानी –…

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    Leave a Reply