उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडूडवारा थाना क्षेत्र के गांव मंगदपुर में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही परिवारों में घटना की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया।

बताया गया कि प्रेमी युवक उपदेश (19) पुत्र सूरजपाल यादव और प्रेमिका राधा (18 वर्ष) पुत्री राकेश यादव ने गांव में बंबा के पुल के मंदिर के पास शहतूत के पेड़ पर फंदा लगाकर प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। उपदेश इंटर के बाद आईटीआई का छात्र था और गंजडुंडवारा में कम्प्यूटर की शिक्षा ले रहा था। राधा अनपढ़ थी। दोनों के घर आपस में 500 मीटर की दूरी पर थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने दोनों शव पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिए है। जिन्हें पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। इस घटना की सूचना पर गांव के और आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
प्रेमी युगल एक ही जाति के थे। लोगों में प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने की चर्चा है। कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया की दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated Video




Subscribe to my channel


