सेक्स न करने पर गुप्तांग को चबा गई महिलाएं

उत्तर प्रदेश: कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को अपनी प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ एक साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करना बहुत महंगा पड़ गया। कामवासना से ग्रसित दो महिलाओं के साथ सेक्स करने से मना करने से झल्लाई महिला ने युवक का गुप्तांग ही चबा दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक को चौबेपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक ने अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी है

जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा युवक का गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम चल रहा था। सोमवार देर रात युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया। जहां प्रेमिका ने अपनी एक सहेली को भी बुला लिया। महिला ने प्रेमी युवक से अपनी सहेली की मौजूदगी में संबंध बनाना शुरू कर दिया। दोनो को संबंध बनाते देख सहेली ने भी युवक पर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। लेकिन युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने गुस्साकर युवक के ऊपर हमला बोल दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को दांतों से चबा गई।

गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह  अर्धनग्न अवस्था में घर पहुंचा और अपनी पत्नी से सारी बात बताई। पत्नी ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस बुलाकर युवक को पुलिस ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चौबेपुर इंस्पेक्टर संजय चौबे ने बताया है युवक से घटना के संबंध में तहरीर मांगी गई है। लेकिन उसने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले पर एक्शन लिया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    Leave a Reply