बहराइच * रुपैईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक के सजग सराहनीय प्रयास के कारण चोरी की योजना विफल – असलहों सहित शातिर चोरों को धर दबोचा * मनोज त्रिपाठी.

बहराइच आर्दश थाना रुपैईडीहा में चोरी की योजना बनाते समय दो अभियुक्त एक अदद नाजायज तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज, एक अदद टार्च व एक अदद लोहे की राड के साथ गिरफ्तार —
बहराइच थाना रुपईडीहा के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा० पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी
नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री बिहारी सिंह यादव मय हमराह का० सूरज सिंह व का संदीप यादव के द्वारा दिनांक 26.09.2023 समय 23.40 बजे चोरी की योजना बनाते
समय दो नफर अभियुक्तगण 01. गंगाराम सोनकर पुत्र परशुराम निवासी लखैहिया थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच 02. पिन्टू सोनकर पुत्र लच्छू निवासी लखैहिया थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच को एक अदद नाजायज तमंचा व एक अदद जिन्दा
कारतूस 315 बोर, एक अदद टार्च व एक अदद लोहे की राड के साथ नईम की दुकान के पीछे वहद ग्राम जमोग के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 314/2023 धारा 401 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम
पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया । मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ 8081466787, बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply