4 लड़कों ने किया 1 लड़की के साथ गैंगरेप

होश आया तो बिना कपड़ों के थी और 4 लड़के सामने खड़े थे… गैंगरेप पीड़िता की आपबीती

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना में चार लड़कों ने मिलकर एक लड़की का गैंगरेप किया. हैरान कर देने वाली बात ये है कि आरोपियों में पीड़िता का प्रेमी भी शामिल था. उसी ने अपने प्रेमिका को बुलाया था और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया.

‘अचानक मैं बेहोश हो गई और होश आया तो मैं बिना कपड़ों के थी और मेरे सामने चार लड़के खड़े थे…’ ये बात उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता ने पुलिस को बताई है. मुरादाबाद जिले में सिविल लाइंस इलाके के एसएसपी दफ्तर पर शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ उसके प्रेमी व अन्य तीन लोगों मैं मिलकर गैंगरेप किया.

पीड़िता ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने ही उसे फोन करके बुलाया था. उसने कहा कि प्रेमी और उसका भाई उसे लेकर मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे की ओर जाने लगे. इसके बाद प्रेमी ने दो और लड़कों को बुला लिया और हैवानियत को अंजाम दिया. पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने कोल्डरिंग में नशीला पदार्थ मिला दिया था. समोसे खाने और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को नग्न अवस्था में पाया.

 

इससे पहले कि वह कुछ कर पाती चारों आरोपी वहां से फरार हो गए. पीड़िता की आप बीती सुनकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376डी, 323, 506 में मुकदमा दर्ज किया है. मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके की रहने वाली प्रेमिका से प्रेमी व उसके अन्य तीन साथियों ने गैंगरेप किया.

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

Leave a Reply