मौत के बाद भी नाबालिग को नोंचते रहे दरिंदे, BJP नेता समेत तीन पर गैंगरेप का आरोप

मौत के बाद भी नाबालिग को नोंचते रहे दरिंदे, BJP नेता समेत तीन पर गैंगरेप का आरोप

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि यह वारदात बीजेपी के एक नेता ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में बीजेपी के एक नेता समेत तीन दरिंदों ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया है. आरोप है कि ये दरिंदे बच्ची की मौत के बाद तक उसे नोंचते खसोटते रहे. वहीं जब इन्हें बच्ची की मौत का एहसास हुआ तो उसे घसीटते हुए करीब 50 दूर तक ले गए और सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए. घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में जोरदार आक्रोश है. लोग तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बीच चौराहे पर फांसी देने की मांग कर रहे हैं.

उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी मोनू निषाद को गिरफ्तार किया है. इस मोनू ने ही बच्ची को फोन करके बहाने से बुलाया था. चूंकि बच्ची भी आरोपी को जानती थी, इसलिए बेहिचक वहां आ गई. इसके बाद आरोपियों ने बच्ची को दबोच लिया और बारी बारी से दुष्कर्म किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्ची तो पहले आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के दौरान ही बेहोश हो गई थी.

इसके बाद बाकी के दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया है. इस दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपने दोनों साथियों के नाम और उनकी भूमिका भी बताई है. ऐसे में पुलिस ने उन दोनों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मासूम बच्ची को अपने घर के अंदर खींच कर वारदात को अंजाम दिया है. वहीं जब बच्ची मर गई तो आरोपी उसे घसीटते हुए करीब 50 मीटर दूर तक ले गए.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    बहराइच * नानपारा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

    पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं रोकथाम जुर्म जरायम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी पुलिस उपाधीक्षक नानपारा…

    Leave a Reply