Deoria Kand Update: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में छह हत्याओं के बाद दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज

Deoria Kand Update: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में छह हत्याओं के बाद दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी लेहड़ा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पूरी रात पीएसी व तीन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर भी पुलिस व पीएसी तैनात है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जिलाजीत ने बताया कि देवरिया हत्याकांड मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं। अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

दरअसल, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हत्याकांड में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

पुलिस के अनुसार, पहले मुकदमे के तहत दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी ने 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा अन्य के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

प्रतिद्वंद्वी के भाई अनिरुद्ध यादव ने दुबे, उनकी पत्नी और बच्चों सहित पांच मृतकों को नामजद किया है। इस वारदात में दुबे का आठ वर्षीय बेटा अनमोल घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत विजन को लेकर सी ए आई टी की बड़ी पहल दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजपूतों के साथ विशेष बैठक सम्पन्न

// भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को लेकर C A I T की बड़ी पहल; दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के साथ विशेष बैठक*सम्पन्न…

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवम् पुर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला ने गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो पर लगाए गंभीर आरोप

गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के सेंट्रल जोन (लिंबायत) में भाजपा के सीधे आशीर्वाद से बेखौफ भ्रष्टाचार करने वाले कार्यपालक इंजीनियर विपुल गणेशवाला को हाल ही में एसीबी ट्रैप में…

Leave a Reply