Deoria Kand Update: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में छह हत्याओं के बाद दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज

Deoria Kand Update: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में छह हत्याओं के बाद दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी लेहड़ा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पूरी रात पीएसी व तीन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर भी पुलिस व पीएसी तैनात है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जिलाजीत ने बताया कि देवरिया हत्याकांड मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं। अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

दरअसल, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हत्याकांड में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

पुलिस के अनुसार, पहले मुकदमे के तहत दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी ने 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा अन्य के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

प्रतिद्वंद्वी के भाई अनिरुद्ध यादव ने दुबे, उनकी पत्नी और बच्चों सहित पांच मृतकों को नामजद किया है। इस वारदात में दुबे का आठ वर्षीय बेटा अनमोल घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan

Editor In Chief TN NEWS 24

बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

Related Posts

सांसद राजकुमार चाहर ने राणा सांगा की मूर्ति लगवाने का किया ऐलान

राणा सांगा पर गरमाई राजनीति के बीच सांसद व भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने फतेहपुर सीकरी में आगरा गेट के सामने मेवाड़ के प्रतापी राजा राणा…

बहराइच * पुलिस द्वारा अवैध निर्मित असलहों के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

पुलिस ने पकड़ा अवैध निर्मित ,अर्ध निर्मित असलहो के बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त बहराइच पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा अपराध एंव अपराधियो की रोकथाम के क्रम…

Leave a Reply