मुंबई की 7 मंजिला ईमारत मे लगी आग,6की मौत,45 झूलसे गाड़ियां भी जली

महाराष्ट्र के मुंबई में एक इमारत में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 51 लोग झुलस गए, जिनमें 7 की मौत हो गई.वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस औऱ बचाव टीम पहुंची.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जिस इमारत में आग लगी है, वह मुंबई के गोरेगांव में स्थित है. मौके पर अफरातफरी की स्थिति है. बचाव टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि इमारत में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. वहीं, आग को जल्द से जल्द बुझा लिया जाए, इसको लेकर कोशिश जारी है.
लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कुछ भी अनुमान लगाना गलत होगा. हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. बचाव टीम ने इमारत में मौजूद अधिकतर लोगों को बाहर निकाल लिया है. कुछ लोग फंसे हुए हैं, उन्हें भी बाहर निकाल लिया जाएगा.

पांच लोगों की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आए 51 लोगों में से 7 की मौत हो गई. वहीं, 5 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की एक टीम सभी घायलों के इलाज में जुटी हुई है. वहीं, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सोसाइटी में सन्नाटा पसर गया है. स्थानीय लोग घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी. इमारत में रह रहे कुछ लोगों से बात भी की गई है. हादसा शुक्रवार अहले सुबह हुआ.

वहीं, पंजाब के अमृतसर के मजीठा रोड के नाग कलां गांव में भी आज एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    Agra News: DM की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण बैठक, वेटलैंड और वृक्षारोपण पर फोकस

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी आगरा। जनपद में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण…

    Leave a Reply