यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारंभ 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2023 तक
आगरा (अर्जुन रौतेला)। सिर पर रखे कलश, उन पर रखा श्रीफल और लगी चुनरी। श्रद्धा और भक्ति की अनूठी धारा। जय़घोष से गुंजायमान माहौल। भक्ति गीतों की धुन के साथ थिरकते श्रद्धालु।

यह माहौल था कलश यात्रा का, सनातन धर्म मंदिर, बल्केश्वर से यह यात्रा शुरू होते हुए महादेव मंदिर अनुराग नगर बल्केश्वर के निकट कथा पंडाल पहुची।।
बैंड बाजों के साथ निकाली इस यात्रा में महिलाएं भक्ति गीत गा रही थी। गीतों पर थिरक रही थी। वहीं पुरुष जय़घोष करते हुए चल रहे थे। वही भागवत व्यास आचार्य कृष्ण कांत शास्त्री जी उनके आगे यजमान सीता देवी श्री भागवत पुराण सिर पर रख कर चल रही थी विभिन्न मार्गों से होती हुई यह यात्रा कथा पंडाल में पहुंची।

वृंदावन से पधारे आचार्य कृष्ण कांत शास्त्री जी ने पहले दिन श्रीमद् भागवत सप्ताह का महत्व बताया। कहा कि भागवत पुराण में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी प्रवाहित होती है। इसके श्रवण करने से अनेकानेक पाप मिट जाते हैं।

कलश यात्रा में यज्ञाचार्य पंकज शास्त्री, राहुल नंदवंशी, कंचन नंदवंशी, मिथलेश देवी, डॉ योगेश कुमार, अनुज शास्त्री, नारायण शास्त्री, सुमन देवी, उर्मिला, अव्यांश, आव्या, राघव सरकार, राम कुमार, पूजा देवी, कृष्णा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता आदि शामिल थे ।
कथा आयोजक सीता देवी जी के अनुसार कथा का समय दोपहर 02 बजे से शाम 5 बजे तक है।
Updated Video




Subscribe to my channel



