आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा पलटी बस,

आगरा: दिल्ली से वाराणसी ले जा रही बस रविवार रात र्दुघटना ग्रस्त हो गई। बस में सवार 35 यात्री घायल हो गए। इनमें से 9 लोग गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आगरा रेफर कर दिया है। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 20 माइल स्टोन पर बस का टायर फट गया और डिवाइडर से टकरा कर बस पलट गई।

हादसा रविवार रात करीब 9.30 बजे हुआ। दिल्ली से यात्रियों को वाराणसी लेकर आ रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित फतेहाबाद थाना क्षेत्र के 20 माइल स्टोन पर र्दुघटनाग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया कि बस में कुल 40 से 45 यात्री सवार थे। रविवार रात 20 माइल स्टोन पर अनाचक बस का आगे का टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। बस में सवार करीब 35 लोग घायल हो गए। जिनमें 9 अधिक गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

 

गंभीर घायलों को किया आगरा रेफर

थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया कि घायलों को फतेहाबाद सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर पर भर्ती कराया है। इनमें से 9 लोग गंभीर रुम से घायल हो गए हैं। जिन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में ज्यादातर लोगों के फ्रैक्चर हुआ है। सभी का इलाज चल रहा है।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

    *तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*   सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन…

    खाटू श्याम मंदिर मे फाल्गुन लक्खी मेला 2026 का भव्य शुभारम्भ

    सीकर (राजस्थान)। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक खाटू नगरी एक बार फिर “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंज उठी है। खाटू श्याम…

    Leave a Reply