सिकंदरा।रुनकता ऑटो स्टैंड पर ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी सवार दो युवक ट्रक में जा घुसे..

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में जा घुसी स्कूटी।

स्कूटी पर सवार थे दो युवक।

रुनकता के ऑटो स्टैंड पर हुआ एक्सीडेंट।

पीछे बैठे युवक के गंभीर चोट।

शास्त्री पुरम के रहने वाले हैं युवक।

कीठम झील से घर लौट रहे थे दोनों।

  • थाना सिकंदरा के रुनकता ऑटो स्टैंड पर ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी सवार दो युवक ट्रक में जा घुसे। ट्रक के अगले हिस्से में स्कूटी घुस जाने के कारण स्कूटी सवार दोनों युवक गिर गए। जैसे तैसे कर लोगों ने पीछे बैठे युवक को बाहर निकाला। उसके गंभीर चोटे आई हैं । मौके पर मौजूद लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हैं।

बता दें शास्त्रीपुरम निवासी दोनों युवक सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम झील से लौट रहे थे। रुनकता ऑटो स्टैंड के पास ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी स्कूटी ट्रक में जा घुसी गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। लेकिन एक युवक को गंभीर चोटें आई है। वहीं भीड़ में कुछ लोगों ने ट्रक ड्राइवर को भगा दिया । मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस पहुंचती जब तक ट्रक ड्राइवर भाग चुका था। और चुटेल युवक को लोग अस्पताल ले गए थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply