पुलिस का शर्मसार कारनाम, नहाती लड़की का बनाया वीडियो

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के नर्सिंग मेस में रहने वाली नर्स ने मंगलवार को पड़ोसी नर्स के पति व पुलिस हेड कांस्टेबल पर नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।

एसएसपी हेमराज मीणा ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और मामले में जांच एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया को सौंपी दी।

उधर जिला अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग मेस में रह रहे नर्सों के परिजनों को तत्काल हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया है।पीड़िता मूल रूप से बदायूं निवासी युवती जिला अस्पताल में नर्स है। युवती जिला अस्पताल परिसर में ही स्थित नर्सिंग मेस में रहती है।

युवती के अनुसार हॉस्टल में उसके कमरे के पास ही दूसरे कमरे में दूसरी नर्स रहती है। उसका पति यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और वर्तमान में मुरादाबाद शहर की कोतवाली में तैनात है।पीड़िता के अनुसार मेस में नर्सों के लिए कॉमन टॉयलेट और बाथरूम हैं। वह मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बाथरूम में नहा रही थी। तभी झरोखे में मोबाइल फोन और उंगली दिखी। इसके बाद वह खुद को ढकते हुए बाहर निकल गई। पीड़िता का आरोप है कि बाहर निकल कर उसने देखा तो सिपाही भी साथ के ही टॉयलेट में मौजूद था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply