संस्कार भारती का आयोजन 15 अगस्त को, मल्हार और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता रहेंगी आकर्षण का केंद्र

अर्जुन रौतेला आगरा। संस्कार भारती, पश्चिम प्रताप आयोजन समिति, आगरा महानगर की ओर से शनिवार 15 अगस्त को प्रतापनगर, जयपुर हाउस स्थित श्री बुर्जीवाला मंदिर पर हरियाली तीज मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, मल्हार प्रस्तुतियां और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले का उद्घाटन मंत्री योगेश उपाध्याय एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल करेंगे।
नागरी प्रचारिणी सभा में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी ने बताया कि मेले का उद्देश्य भारतीय परंपराओं और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। मेले में महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे।


मल्हार प्रस्तुतियों की संयोजिका कवयित्री मीना शर्मा ने बताया कि सावन की पारंपरिक मल्हार को पुनः लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। छह-छह महिलाओं की टीम बनाकर मल्हार प्रस्तुत की जाएगी। सभी सहभागी महिलाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने बताया कि अब तक पांच टीमों की सूची प्राप्त हो चुकी है।
सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता की संयोजिका नीता गर्ग ने बताया कि भारतीय वेशभूषा में विवाहित महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिलाएं रामचरितमानस की चौपाइयों का भी पाठ करेंगी। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। मेला प्रभारी राजीव अग्रवाल ‘रिंकू’ ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 15 महिलाओं के नाम प्राप्त हो चुके हैं।


मेला संरक्षक इंजी. नीरज अग्रवाल ने बताया कि होली लाइट पब्लिक स्कूल की टीम द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेला संयोजक शुभांशु गर्ग ने बताया कि आयोजन को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सावन की उमंग से जोड़ते हुए भव्य रूप दिया जा रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, अध्यक्ष राजीव द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, श्याम तिवारी, इंजी. सुरेश चंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, छीतरमल गर्ग, अशोक गोयल, प्रभुदत्त उपाध्याय, एडवोकेट संजय कुमार, अनीता भार्गव, नीता गर्ग, अंजली बंसल और रितिका अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का लोकार्पण भी किया गया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कापोद्रा पुलिस ने कार वॉशिंग गैराज में छापा मारकर विदेशी शराब का जखीरा पकड़ा जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल रैगिंग मामले में कोर्ट ने++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवी सिविल हॉस्पिटल सूरत रैगिंग मामले में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की सूरत: सिविल अस्पताल…

    Leave a Reply