छीपीटोला बाजार कमेटी का गठन, विराग जैन अध्यक्ष और चंद्रमोहन जैन बने महामंत्री

अर्जुन रौतेला आगरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आगरा महानगर की ओर से छीपीटोला बाजार कमेटी का गठन किया गया। महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने कमेटी का गठन करते हुए विराग जैन को अध्यक्ष, चंद्रमोहन जैन (मोनू) को महामंत्री तथा रोहित जैन (सीए) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
कमेटी के विस्तार के तहत राजीव जैन कोर वाले और सुनील कुमार जैन को उपाध्यक्ष, दिलीप जैन को मीडिया प्रभारी, वैभव जैन विक्की एवं अखिलेश जैन को मंत्री, मोहित जैन एवं अमित जैन कलकत्ता वाले को सह संगठन मंत्री, सचिन जैन पट्टे वाले को प्रचार मंत्री तथा अर्पित जैन टायर वाले को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया।


महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी समाज के सभी वर्गों के व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। व्यापारियों की एकजुटता से ही संगठन की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की लड़ाई उन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ है, जो विभाग का डर दिखाकर व्यापारियों का शोषण और अनावश्यक उत्पीड़न करते हैं। संगठन किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने देगा और जरूरत पड़ने पर उसकी आवाज मजबूती से उठाएगा।


नवनियुक्त अध्यक्ष विराग जैन एवं महामंत्री चंद्रमोहन जैन (मोनू) ने संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि छीपीटोला बाजार कमेटी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी सदैव तत्पर रहेगी। हर स्तर पर व्यापारियों की आवाज उठाई जाएगी तथा बाजार में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय, महानगर कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया, महानगर उपाध्यक्ष जयदीप सोनकर, चौब सिंह जादौन, विपिन खरबंदा, निर्मल जैन, साबुद्दीन खान, साहिल खान, अवधेश शर्मा, हसरत अली, अनिल जैन, अभिषेक जैन, आदित्य जैन, सचिन जैन, रवि कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कापोद्रा पुलिस ने कार वॉशिंग गैराज में छापा मारकर विदेशी शराब का जखीरा पकड़ा जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल रैगिंग मामले में कोर्ट ने++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवी सिविल हॉस्पिटल सूरत रैगिंग मामले में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की सूरत: सिविल अस्पताल…

    Leave a Reply