अर्जुन रौतेला आगरा। वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान, आगरा के तत्वावधान में कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान के सदस्यों एवं रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 70 यूनिट रक्तदान किया।

संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने वाली निस्वार्थ मानव सेवा है। स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आवश्यकता के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

रक्तदान शिविर प्रभारी निशा जिंदल ने बताया कि वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान पिछले 11 वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है। संस्थान का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की सहायता करना है।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव के.बी. शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संरक्षक प्रमोद जिंदल, दाऊदयाल पौरुष, नरेंद्र सिंघल, बुद्धसेन आर्य एवं प्रभात अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व और इससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
संस्थान के संस्थापक आचार्य विश्वेंद्र आर्य ने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रक्तदान करने वाली महिलाओं में बबीता, भारती आदि के साथ पुरुषों में ब्रजेश अग्रवाल, देव, अक्षत, प्रमोद, आयुष, करुणेश, राहुल आर्य, राकेश तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने भागेदारी दी।

आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




