नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

 

फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसकी नाबालिग भतीजी को 16 जुलाई की रात थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव ब्यारा निवासी देव राजपूत पुत्र शिवराम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि घटना के बाद आरोपी से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।

थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव

    फतेहपुर सीकरी के स्मारक क्षेत्र स्थित प्राचीन शाही तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर…

    Leave a Reply