फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोक सिंह (पुत्र रामप्रसाद), निवासी ग्राम मालोनी खुर्द, थाना कौलारी, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
मृतक के भाई राकेश पुत्र रामप्रसाद ने थाना फतेहपुर सीकरी में लिखित सूचना देते हुए बताया है कि उनका भाई 1 अगस्त 2026 को घर से निकला था। 3 अगस्त की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का शव होटल गुलिस्तान पार्किंग गेट के समीप पड़ा हुआ है। तहरीर में उन्होंने मृत्यु का कारण अज्ञात बताते हुए पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
थाना फतेहपुर सीकरी के एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा तथा रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत्यु के कारणों को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
Updated Video





Subscribe to my channel





