द्वितीय आइस स्टॉक समर नेशनल चैंपियनशिप से वापसी

संवादाता अर्जुन रौतेला, आगरा। महाराष्ट्र के पुणे में संपन्न हुई द्वितीय आइस स्टॉक समर नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से जूनियर और सीनियर वर्ग में पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए दोनों वर्गों में टीम गेम में कांस्य पदक प्राप्त किया । राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सभी राज्यों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश से जूनियर वर्ग में यशवर्धन, शिवांश, द्क्ष व रुद्राक्ष एवं यूथ वर्ग में लखनऊ के अरीज हसन, सीनियर वर्ग में वसीम खान, श्याम सुन्दर, देवेन्द्र शर्मा व देवेन्द्र चौधरी ने हिस्सा लेते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश आइस स्टॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सैयद रफद रिजवी ने बताया कि खिलाड़ी विंटर नेशनल में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन सचिव एवं राज्य कोच डॉ. किरन कश्यप ने जानकारी दी कि समय समय पर एसोसिएशन आइस स्टॉक प्रतियोगिता हेतु ट्रेनिंग शिविर का आयोजन करती है, जिससे खिलाड़ी इस खेल में और अधिक महारत हासिल कर सकें।

आगामी चतुर्थ विंटर खेलो इंडिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु जल्द ही शिविर का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश आइस स्टॉक एसोसिएशन के सभी सदस्य व अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं व आगामी प्रतियोगिता के लिए अच्छे प्रदर्शन की कामना की ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत विजन को लेकर सी ए आई टी की बड़ी पहल दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजपूतों के साथ विशेष बैठक सम्पन्न

    // भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को लेकर C A I T की बड़ी पहल; दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के साथ विशेष बैठक*सम्पन्न…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवम् पुर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला ने गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो पर लगाए गंभीर आरोप

    गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के सेंट्रल जोन (लिंबायत) में भाजपा के सीधे आशीर्वाद से बेखौफ भ्रष्टाचार करने वाले कार्यपालक इंजीनियर विपुल गणेशवाला को हाल ही में एसीबी ट्रैप में…

    Leave a Reply