जनपद हापुड़/बदमाशों को हापुड़ पुलिस का नहीं खौफ मंदिर से लौट रही महिला से हथियारों के बल पर बाइक सवार बदमाश कानों के कुंडल लूट कर हुए फरार

*जनपद हापुड़/बदमाशों को हापुड़ पुलिस का नहीं खौफ मंदिर से लौट रही महिला से हथियारों के बल पर बाइक सवार बदमाश कानों के कुंडल लूट कर हुए फरार*
हापुड़ नगर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर निवासी संतोष गर्ग पत्नी सुभाष गर्ग मंदिर से लौट रही थी तभी बाइक पर आए हथियारबंद बदमाशों ने हथियारों के बल पर भयभीत करते हुए कानों के कुंडल लूट कर आसानी से हो गए फरार। गौरतलब रहे कि बदमाशों को हापुड़ पुलिस का नहीं जरा भी खौफ बेखौफ होकर बदमाशों ने मंदिर से लौट रही अधिवक्ता की मां को हथियारों के बल पर भयभीत करते हुए कानों के कुंडल लूट लिए महिला संतोष गर्ग के द्वारा शोर मचाने पर प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया लेकिन फरार होने में कामयाब रहे। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शहर में आए दिन हो रही चैन स्नैचिंग झपट मारी की घटनाओं को लेकर शहर वासियों में रोष व्याप्त है।

 

रिपोर्टर जावेद चौधरी

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    Leave a Reply