शाहकुली तिराहे से बस स्टैंड तक अतिक्रमण व वाहन पार्किंग पर रोक

शाहकुली तिराहे से बस स्टैंड तक अतिक्रमण व वाहन पार्किंग पर रोक


फतेहपुर सीकरी। मंगलवार को सीकरी पुलिस ने शाहकुली तिहारे से मुख्य बाजार तक दुकानदारों को दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने को निर्देशित किया। साथ ही शाहकुली तिराहे से बस स्टैंड गांधी प्रतिमा तक बड़े वाहनों की आवाजाही व पार्किंग पर भी रोक लगा दी।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया के नेतृत्व में पर्यटकों की सुविधा व बाजार में भीड़भाड़ को मध्यनजर रखते हुए चलाए गए अभियान के तहत सीकरी पुलिस ने शाहकुली तिराहे से दुकानदारो से दुकानों के सामने हो रहे अतिक्रमण को हटाने की अपील की साथ ही गांधी प्रतिमा तक तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश व पार्किंग पर रोक लगा दी। इस दौरान पुलिस द्वारा बैनर लगाकर भी लोगों को निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि अधिशासी अभियंता नगर पालिका के के बडाना को भी अतिक्रमण हटाने के लिए अपील की है। अतिक्रमण होने या उक्त स्थान पर वाहन पार्किंग होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

गुजरात प्रदेश पारडी तहसील में दो बच्चों की मां की++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट दो बच्चों की मां की निजी तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज पारड़ी तालुका के एक गांव में एक महिला…

Leave a Reply