– बापू का आशीर्वाद स्वरूप साड़ी पाकर खिल उठे महिलाओं को चेहरे

*जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित कर मनाया राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू का जन्मोत्सव*

*- बापू का आशीर्वाद स्वरूप साड़ी पाकर खिल उठे महिलाओं को चेहरे*

*- विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई ने सेवा भवन पर धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव*

*04 दिसंबर , आगरा।* परम पूज्य राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू जी का 43 वां जन्मोत्सव सोमवार को आगरा सहित पूरे देश- दुनिया में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित कर जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर बापू का आशीर्वाद स्वरूप साड़ी पाकर महिलाओं को चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर बापू जी का जन्मोत्सव मनाया।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल पेन्ट व सुमन गोयल ने पूज्य गुरूदेव के जन्मोत्सव पर उनकी दीर्घ आयु की कामना की और श्रीराम से प्रार्थना की उनकी कृपा उन पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुवर का आगरा से परम स्नेह और लगाव है। हम सभी उनके जन्मोत्सव पर समाज सेवा का कार्य कर उनका जन्मोत्सव मना कर, उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। जबकि सम्पूर्ण विश्व में पूज्य बापू के शिष्य हैं।
कार्यक्रम में विश्वनाथ भारद्वाज सुधीर आर्य, कुमकुम उपाध्याय, मनोज श्रीवास, मीनाक्षी शर्मा विनीता गोयल, मोहन गुप्ता, रेखा राघव, सुनीता कपूर, अंजली बंसल प्रिया मंडल,मयंक खंडेलवाल, अलका, पलक ,दीपिका रितु, मीना गर्ग आदि उपस्थिति रही

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न

    महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ का भव्य आयोजन   मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट 2026 (सीज़न 2) का ग्रैंड फिनाले संपन्न दै. मुंबई हलचल के संपादक…

    दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

    दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल किरावली बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

    Leave a Reply