बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति

बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति

बेटियों के सपनों को मिली उड़ान, अप्सा ने 49 मेधावी छात्राओं को बांटे छात्रवृत्ति चेक

अर्जुन रौतेला आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर के वातानुकूलित सभागार में गुरुवार को अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्धन एवं मेधावी 49 छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए ₹8-8 हजार के छात्रवृत्ति चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी एवं अप्सा पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने हनुमान चालीसा पर मनमोहक नृत्य, गीत एवं प्रेरणादायी कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उनके काव्य पाठ ने छात्राओं में उत्साह का संचार किया।

अप्सा सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में संस्था द्वारा निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए कुल 29 लाख 36 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इस वर्ष 49 छात्राओं का चयन किया गया है। प्रत्येक छात्रा को तीन वर्षों में कुल 24 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
अप्सा उपाध्यक्ष एवं सिंबायोसिया वर्ल्ड स्कूल के निदेशक डॉ. जी.एस. राणा ने सेंट एंड्र्यूज स्कूल की छात्रा परी कटारा को अप्सा छात्रवृत्ति के अतिरिक्त तीन वर्षों के लिए 51 हजार रुपये तथा भारतीय विद्यापीठ बाल भारती स्कूल की छात्रा सान्या खान को तीन वर्षों के लिए 36 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की।

अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने वाला यह कार्यक्रम समाजोपयोगी पहल है। इसका उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।
इस अवसर पर अप्सा कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राणा, मनीष गुप्ता, कर्नल अपूर्व त्यागी, सुमित उपाध्याय, अनिल यादव, डॉ. फिरोज खान, रवि नारंग, विनय गुप्ता सहित अप्सा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में सेंट एंड्र्यूज स्कूल की प्राचार्या साहिबा खान सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला स्नेह और आशीर्वाद

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला स्नेह और आशीर्वाद आगरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सामाजिक संवेदना, अपनत्व और…

    रक्षाबंधन पर वैलेन्टीनो का खास ‘जोड़ी ऑफर’ उपलब्ध

    रक्षाबंधन पर वैलेन्टीनो का खास ‘जोड़ी ऑफर’ उपलब्ध भाई के लिए फुटवियर खरीदें, बहन के लिए ₹2,999 तक का फुटवियर पाएँ एकदम फ्री अर्जुन रौतेला आगरा। भाई-बहन के प्रेम और…

    Leave a Reply