गुजरात प्रदेश सुरत शहर में मजदूरों पर लाठी चार्ज के विरोध में मजदुर सेना का विरोध डी जी पी को++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत में मजदूरों पर लाठीचार्ज के विरोध में मजदूर सेना का आक्रोश

DGP, पुलिस कमिश्नर एवं कलेक्टर को सौंपा लिखित आवेदन, मजदूरों की जायज मांगें तत्काल पूरी करने की मांग

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कामगारों के हक, वेतन एवं अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज एवं दुर्व्यवहार के विरोध में मजदूर सेना ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में मजदूर सेना की ओर से गांधीनगर स्थित DGP कार्यालय तथा सूरत पुलिस कमिश्नर एवं कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

मजदूर सेना के सूरत जिला अध्यक्ष मलखानसिंग वर्मा ने कहा कि अपने जायज हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे कारीगरों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं दुर्व्यवहार किया जाना अत्यंत निंदनीय है। मजदूरों की समस्याओं का समाधान बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि मिल मालिकों एवं संबंधित तंत्र द्वारा कामगारों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में बड़ी संख्या में मजदूरों को एकत्र कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

मजदूर सेना ने मांग की है कि कामगारों को समय पर वेतन एवं बोनस दिया जाए, नियमों के अनुसार छुट्टियां एवं वेतन वृद्धि प्रदान की जाए तथा सभी कारीगरों को अधिकृत आई-कार्ड (ID Card) जारी किए जाएं।

मजदूर सेना ने पुलिस प्रशासन से यह भी अपील की कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कामगारों के साथ किसी भी प्रकार का हिंसक या अनुचित व्यवहार न किया जाए। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मजदूरों पर दोबारा लाठीचार्ज या अन्यायपूर्ण कार्रवाई की गई, तो मजदूर सेना लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी।

मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए मजदूर सेना पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कापोद्रा पुलिस ने कार वॉशिंग गैराज में छापा मारकर विदेशी शराब का जखीरा पकड़ा जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल रैगिंग मामले में कोर्ट ने++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवी सिविल हॉस्पिटल सूरत रैगिंग मामले में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की सूरत: सिविल अस्पताल…

    Leave a Reply