
फतेहपुर सीकरी। रविवार को विकासखंड के गांव मंडीगुड में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले झगड़े में दोनों पक्षो के छः लोगों को चोटे आई हैं। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार मंडी गुड़ निवासी धर्मेंद्र शुक्ला व संगीता पक्ष के बच्चों में खेलने के दौरान आपस में विवाद हो गया। जिसे लेकर दोनों पक्ष रविवार करीब 11 बजे आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े में प्रथम पक्ष के धर्मेंद्र शुक्ला, बृजेश एवं रवि को चोटे आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से संगीता, सुरेश, जितेंद्र एवं विजय को गंभीर चोटें आई है। वही झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
Updated Video





Subscribe to my channel




