आजमगढ़ 26 मई 24
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आजमगढ़ की दोनो लोकसभा की सीट पर चुनाव हुए,जिसमे पर्ची के लिए भटकते रहे लोग बीएलओ के पर्ची घर न पहुंचाने से और भीषण गर्मी से भी मतदान का प्रतिशत कम रहा 2019 आजमगढ़ में 57.56 रहा वहीं 2024 में 56.07 हुआ और लालगंज 2019 में 54.86 रहा वहीं 2024 में 54.14 हुआ जो तुलना में कम रहा।
और सबसे मजेदार और आश्चर्य जनक बात यह रही कि जो वोटर लिस्ट प्रत्याशी के पास थी उसमे मतदाता का नाम नही था और काफी ढूढने के बाद बीएलओ को जो वोटर लिस्ट मिला था उसमे उसका नाम मिला और एक ही परिवार का नाम कई अलग अलग वोटर लिस्ट में मिला,फिर उसकी पर्ची बनाकर मतदान किया और आज मौसम का मिजाज भी चुनाव के प्रत्यासी की तरह काफी गरम रहा। वैसे सब मिलाकर कौन बनेगा आजमगढ़ का सांसद यह कहना मुश्किल है हा मतदाताओं के रुझान से एक बात जरूर स्पष्ट हो रहा है कि लड़ाई में भाजपा और सपा रहेगी,बसपा काफी पीछे रहेगी,मतदान काफी शांति पूर्ण तरीके से हुआ,सपा प्रत्यासी के प्रतिनिधि ने कई बूथों पर शिकायत चुनाव से लिखित किया और सपा प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव ने अपने शोशल मीडिया हैंडल से करीब सैकड़ो शिकायत कही मशीन खराब होने की तो कही भाजपा द्वारा गड़बड़ी करने की डाली है।
ब्यूरो प्रमुख
आदित्य नारायण वर्मा
TN NEWS 24
आजमगढ़
Updated Video




Subscribe to my channel




