18 दिसम्बर को कॉन्ग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, आगरा से सैकड़ो कांग्रेस जन लखनऊ जाएंगे

अर्जुन रौतेला संवादाता। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों भीषण महंगाई बेरोजगारी आए दिन हो रही हत्याएं लूट बलात्कार की घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 18 दिसंबर को पूरे प्रदेश के कांग्रेस जन विधानसभा का घेराव करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अखिलेश शर्मा ने आज राजा मंडी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए कहा कि आज पूरा प्रदेश भीषण अपराधों की चपेट में है प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है अपराधी बेखौफ होकर हत्याएं लूट अपहरण बलात्कार की घटना कर रहे हैं। प्रदेश सरकार तथा शासन प्रशासन बिल्कुल मौन बैठा है। वहीं प्रदेश में भीषण महंगाई और भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी चरम पर है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश के कांग्रेस जन विधानसभा का घेराव करेंगे।
श्री अखिलेश शर्मा ने प्रेस को बताया कि आगरा से उनके नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस जन 17 सितंबर की शाम को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, अखिलेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण, कमलेश मिश्रा, रितु शर्मा, लता कुमारी, राजीव गुप्ता, गीता सिंह, सचिन चौधरी, सचिन ऋषि, अनुज शिवहरे, धर्मवीर शर्मा, अश्वनी कुमार, आशीष गुप्ता, बाबू सिंह राजावत, दिनेश शर्मा आशीष अग्रवाल, याकूब शेख, तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने भाग लिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बहराइच * मेडिकल कॉलेज का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

    आज 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय टीम ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की प्रोफेसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज बहराइच के…

    बहराइच * नानपारा कोतवाली क्षेत्र में युवती की गर्दन कटी लाश की गुत्थी का पुलिस ने किया खुलासा – हत्यारा गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

    गर्दन कटी युवती की लाश की गुत्थी का खुलासा 72 घंटे मे किया गया पर्दाफाश बहराइच पुलिस व एस0ओ0जी 0टीम बहराइच जनपद मे थाना नानपारा के अन्तर्गत श्रावस्ती जिले के…

    Leave a Reply