उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता कुशवाह का हुआ सम्मान 

भगवान गौतम बुद्ध उ. मा. विद्यालय में हुआ विदाई एवं स्वागत समारोह

अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद के अशोका एस्टेट सेवला में स्थित भगवान गौतम बुद्ध उ. मा. विद्यालय में आज बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया तो वहीं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता कुशवाह एवं जिला उपाध्यक्ष सुमन लता का स्वागत सम्मान समारोह भी बड़े ही धूम- धाम से आयोजित किया गया।

हाईस्कूल एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता कुशवाह ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की कुछ जरूरी जानकारियां साझा करते हुए कहा कि आपको पूरे वर्ष किए हुए पाठ्यक्रम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को लिखकर व बोलकर लगातार अभ्यास करना होगा, वहीं परीक्षा से पूर्व पूरी नींद के साथ संतुलित भोजन लेना चाहिए।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता कुशवाह एवं जिला उपाध्यक्ष सुमन लता का स्वागत भगवान गौतम बुद्ध उ. मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य जाविर अली के साथ शिक्षिकाओं में सायरा परवीन, रजनी कुशवाह (पूजा), रीना पुण्डीर वरिष्ठ अध्यापिका, भेजु, प्रियांशी यादव, कमल सिंह ने फूल माला पहनाकर किया।

तो वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी वैष्णव, अंजलि बघेल, खुशी गुप्ता, कामिनी शमी, काजल सविता, रश्मि, अंजलि गुप्ता, रितु कुशवाह, पूनम, पूजा कुशवाह, अंजलि कुशवाह आदि सहायक अध्यापक अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply