बरेली मे भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी, बस गुजरात के भावनगर से चली थी बस, दो लोगो की मौके पर हुईं मौत 

बरेली मे भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी, बस गुजरात के भावनगर से चली थी बस, दो लोगो की मौके पर हुईं मौत

तीन यात्री हुए घायल

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस एक ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने घायलों को बरेली के नवोदय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक गुजरात के भावनगर से बस टूरिस्टों को लेकर निकली थी। यह बस महाकुंभ के साथ अन्य कई धार्मिक जगहों पर तीर्थ यात्रियों को दर्शन कराकर हरिद्वार के लिए जा रही थी। इसी बीच यह डबल डेकर बस भौजीपुरा के बिलबा पुल पर पहुंची थी तभी बस का ड्राइवर बस पर नियंत्रित नहीं पा पाया और ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया , जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया ।

मौके पर गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों की मौत हो गई साथ ही कई अन्य घायल हो गए। इंस्पेक्टर भोजीपुरा ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। बस में गुजरात के भाव नगर के यात्री थे , जिसमें दो यात्रियों की मौके पर हो गई , तीन को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

    *तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*   सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन…

    Leave a Reply