पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में जदयू महिला प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, वायुसेना अधिकारी के अपमान पर जताया आक्रोश

अर्जुन रौतेला, बांदा। भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी श्रीमती व्योमिका सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद द्वारा की गई कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर आज जनता दल यूनाइटेड की महिला इकाई, जनपद बांदा द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। नगर अध्यक्ष पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि यह टिप्पणी न केवल एक महिला अधिकारी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों, संविधान में प्रदत्त समानता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने मांग की कि महामहिम राष्ट्रपति इस प्रकरण में संज्ञान लें और संबंधित सांसद के विरुद्ध संविधान सम्मत कठोर कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन के माध्यम से तीन मुख्य मांगें रखी गईं—पहली, संबंधित जनप्रतिनिधि पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए; दूसरी, महिला अधिकारियों की गरिमा और सुरक्षा को लेकर देश में स्पष्ट व सशक्त संदेश दिया जाए; और तीसरी, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु विधायी स्तर पर ठोस पहल की जाए।

इस अवसर पर जदयू के कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से श्री राम प्रजापति (जिला अध्यक्ष, दिव्यांग प्रकोष्ठ), आदित्य गोस्वामी (जिला उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), सद्दाम हुसैन जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) सीमा कुशवाहा (अध्यक्ष, उद्योग प्रकोष्ठ), अर्जुन सिंह (जिला अध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ), रूपेश पुरवार (नगर अध्यक्ष, व्यवसायिक प्रकोष्ठ), काशी प्रसाद याज्ञिक (जिला अध्यक्ष, नगर विकास प्रकोष्ठ), भारत लाल कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष, दिव्यांग प्रकोष्ठ), देवेश कुमार ओमर नगर (अध्यक्ष जेडीयू बांदा ), जेडीयू कार्यकर्ता जानकी देवी, दिनेश कुमार, सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

नगर अध्यक्ष पिंकी प्रजापति ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड महिलाओं के सम्मान और संविधान के संरक्षण के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है और ऐसे मामलों में चुप नहीं बैठ सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply