उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस उपायुक्त अवधेश अग्रवाल ने किया सम्मानित

अर्जुन रौतेला आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा आज सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को डीसीपी यातायात अवधेश अग्रवाल ने यातायात कार्यालय पुलिस लाइन में सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में यातायात निरीक्षक संजीव कुमार गौतम को आगरा में मेट्रो निर्माण का कार्य चल रहा है। इनके द्वारा थाना सिकंदरा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दृष्टिगत यातायात का सुगम व सुचारू रूप से संचालन किया गया। इनके द्वारा ट्रॉसपोर्ट नगर, आईएसबीटी कट, अब्बूलाला दरगाह, सुधा नर्सरी आदि स्थानों पर अवैध रूप से खडी बसों के विरूद्ध 475 वाहनों के चालान किये गये।


यातायात निरीक्षक प्रणीत कुमार शुक्ल को आगरा में इनके द्वारा कांवड यात्रा, सावन सोमवार तथा महाशिवरात्रि पर्व पर अपने ग्रिड के अंतर्गत प्रमुख मंदिर जैसे- बल्केश्वर नाथ, राजेश्वर मंदिर आदि पर सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था की गयी। इनके द्वारा आंतरिक व बाह्य डायवर्जन का सकुशल संचालन, मंदिरों में पार्किंग व्यवस्था और लाउडहेलर के माध्यम से यातायात संचालन को सुदृढ किया गया।

यातायात उपनिरीक्षक अनुज देओल को इनके द्वारा हरीपर्वत चौराहा, फूलसैय्यद चौराहा, सिकंदरा तिराहा पर 590 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी जिसमें बिना सीटबेल्ट के विरूद्ध 155 चालान, बिना हेलमेट के 245 चालान, ब्लैक फिल्म के विरूद्ध 45 एवं तीन सवारी के विरूद्ध 145 चालान शामिल है। इनके द्वारा श्रावण मास के दौरान कुबेरपुर कट, दक्षिणी बाईपास, रमाडा कट आदि जगहों पर आन्तरिक व बाह्य डायवर्जन का सकुशल संचालन किया गया।

यातायात उपनिरीक्षक सुनील कुमार को इनके द्वारा सेण्ट पीटर्स कॉलेज, मिल्टन पब्लिक स्कूल, सेण्ट जोन्स इण्टर कॉलेज आदि स्कूलों पर छात्र-छात्राओं को, एनसीसी कैडेट को सडक सुरक्षा, ट्रैफिक संकेत, हेलमेट व सीटबेल्ट के प्रयोग और ट्रैफिक नियमों के संबंध में जागरूकता की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूल व कॉलेजों पर पोस्टर, पम्पलेट, बैनर एवं हेलमेट का वितरण कर यातायात जागरूकता की कार्यवाही की गयी।

मुख्य आरक्षी अनिल कुमार (ड्यूटी व गणना मुंशी) को यातायात कार्यालय में नियुक्ति के दौरान सभी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी यातायात पुलिस कर्मी क ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगायी गयी जिसके फलस्वरूप विभिन्न त्यौहार सकुशल सम्पन्न हुये।


महिला आरक्षी प्रीति को वर्तमान में मेट्रो निर्माण का कार्य एमजी रोड पर चल रहा है जिससे विभिन्न चौराहों पर यातायात का दबाव रहता है। महिला आरक्षी द्वारा ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में हरीपर्वत चौराहा, सेन्ट जोन्स चौराहा आदि पर प्रतिदिन 10 घण्टे की ड्यूटी करते हुये यातायात का कुशल संचालन कराया गया।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    कोरोनाकाल जैसी स्थिति न बने उससे पहले मजदूरी बढ़ाने की मांग : सूरत के वीविंग उद्योग से जुड़े प्रवासी श्रमिकों की रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइनें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में गैस की कमी और बढ़ती कालाबाजारी से श्रमिकों में आक्रोश, मजदूरी बढ़ाने की मांग सूरत : शहर में इन दिनों रसोई…

    गुजरात प्रदेश पुलिस की स्टेट मोनोरिटिंग सेल ( s m c) ने राजस्थान के उदयपुर से कुख्यात शराब माफिया को किया गिरफ्तार तीन दर्जन से अधिक अपराधों में है शामिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कुख्यात शराब माफिया सुपलाल डांगी पर पुलिस की कार्रवाई, गोली लगने के बाद गिरफ्तार राजस्थान उदयपुर : गुजरात पुलिस द्वारा वांछित कुख्यात शराब…

    Leave a Reply